ख़बर शेयर करें -

नई टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग के भल्ले गांव में कार व बाइक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौके पर मौत हो गयी। दंपती हापुड़ से केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बुधवार सुबह साढे 11 बजे भल्ले गांव में कार व बाइक की टक्कर हो गयी। टक्कर से बाइक सवार दंपती सड़क में दूर छिटक गए व मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। दंंपती की पहचान पंकज उम्र 35 वर्ष पुत्र भीम पाल व उनकी पत्नी संगीता उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।

प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि दंपती हापुड़ उप्र से बाइक से केदारनाथ यात्रा को जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए श्रीनगर भेज दिया। कार सवार का पता किया जा रहा है।
वहीं चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के पास झडकुला में बस और टैंपो ट्रैवल में टक्कर हो गई। जिसमें चालक सहित कई यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को चिकित्सालय जोशीमठ ले जाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page