ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों पर चल रहे सघन चैकिंग अभियान में 180 लापरवाह चालकों के चालान, 06 वाहन सीज, 20 डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। हाथ में हेलमेट टांगकर, नंबर प्लेट हटाकर, लाल नीली बत्ती जगमगाकर नैनीताल की सड़कों पर वाहन दौड़ना चालक को महंगा पड़ा। पुलिस ने बाइक सीज की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों* के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही तथा रात्रि गश्त के निर्देश दिये हैं।
इसी क्रम में हरबंस सिंह एसपी क्राइम/ यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में सभी सम्बन्धितों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। तीन अक्तूबर को की गई सघन चैकिंग अभियान में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 180 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 06 वाहन सीज व 20 डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही कर 82,500 रुपये का राजस्व जमा किया गया।
नैनीताल में चैकिग के दौरान प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह द्वारा एक बाइक चालक जो कि नैनीताल में डांट से माल रोड होते हुए घोड़ा स्टैंड में चालक द्वारा हेलमेट हाथ में टॉगकर, बाइक की पीछे की नंबर प्लेट गायब, बाइक पर लाल-नीली बत्तियां जगमगाते हुए सड़क पर बाइक दौड़ाने पर जो कि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। पुलिस द्वारा उसे रोककर नियमों से अवगत कराते हुए मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत बाइक सीज कर आवश्यक कार्यवाहीणकी गई है।

नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनें। बिना नंबर प्लेट और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page