ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। रीठासाहिब क्षेत्र में एक युवक की चट्टान से गिरने के चलते दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम चौड़ापिता निवासी 38 वर्षीय चतुर सिंह पुत्र पान सिंह की रीठासाहिब से घर जाने के दौरान चट्टान से गिरने के चलते दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक के चचेरे भाई त्रिलोक सिंह ने बताया है कि चतुर सिंह मंगलवार देर शाम रीठासाहिब बाजार से अपने गांव चौड़ापिता की ओर पैदल मार्ग से आ रहा था। आशंका है कि पैदल मार्ग खराब होने के चलते पैर फिसलने से वह लगभग 80 मीटर नीचे बह रही गूल में जा गिरा। जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। त्रिलोक सिंह ने बताया है कि बुधवार सुबह कुछ मजदूर काम के लिए जा रहे थे तो उन्होंने चतुर सिंह को गूल में पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रीठासाहिब पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा है। मृतक चतुर सिंह का एक 3 वर्षीय बेटा है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। चतुर की मौत से परिवार व गांव में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page