ख़बर शेयर करें -

रामनगर। रामनगर तहसील क्षेत्र के सबसे दुरस्थ गाँव चुकुम से दुखद खबर सामने आ रही है। जहाँ सुबह-सुबह शौच के लिए गए ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की सूचना पर वन कर्मियों भी मौके पर पहुंच गये हैं
मिली जानकारी के अनुसार चुकुम गांव के 60 वर्षीय गोपाल राम ग्रामीण सुबह शौच के लिए जंगल में गए थे। तभी वहां पर एक बाघ ने उसे पर हमला कर दिया। बाघ ग्रामीण को खींचकर जंगल में ले गया जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की और सूचना वन कर्मियों को दी। वन कर्मियों ने मौके पर जाकर घटना स्थल से कुछ दूरी पर जंगल के अंदर बाघ के कब्जे से शव बरामद किया।

रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज की कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडे ने बताया मौके पर गस्त को बढ़ा दी गई है। बाघ के हमले में मारे गए ग्रामीण के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page