ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। मोबाइल व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड के लिंक को खोलना युवक को भारी पड़ गया। कुछ ही दिनों बाद उसके बैंक खाते से 1.47 लाख रुपये गायब हो गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार भगवानपुर के पुहाना गांव निवासी ईजारुल ने बताया कि अगस्त 2025 में उसके मोबाइल व्हाट्सएप पर एक शादी का कार्ड आया था। उसने बिना किसी संदेह के उस कार्ड के लिंक को खोल लिया। इसके कुछ दिनों बाद उसके बैंक खाते से 1.47 लाख रुपये की रकम निकल गई।

पीड़ित का कहना है कि रकम कटने का कोई संदेश या जानकारी पहले नहीं मिली। जब खाते की जांच की गई तो रुपये गायब मिले। इसके बाद उसने ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक पुनीत दनोशी ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page