ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की मामी और उसके तीन पुत्रों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। घटना में महिला एवं उसके तीन बेटे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दुकान के कारोबार को लेकर काफी दिनों से दोनों पड़ोसियों के बीच विवाद चल रहा था जिसके बाद युवक ने हमला किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि इंदिरा नगर मोहम्मदी चौक निवासी 54 वर्षीय महिला अमीर जहां पर उसके रिश्ते के भांजे ने अचानक चाकू से हमला कर दिया, इस दौरान आरोपी युवक ने महिला के सीने और पेट मे चाकू से कई वार कर दिए, जख्मी महिला को देखकर उसके बेटों ने बचाने की कोशिश की। आरोपी ने उन पर भी हमला बोल दिया, जिसमें वह घायल हो गये,भीड़ को देख युवक वहां से फरार हो गया, इस दौरान परिवार वाले सभी घायलों को बेस अस्पताल लेकर गए जहां सभी का इलाज चल रहा है, जहां अमीर जहां की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला आरोपी का नाम सखावत है। दोनों का घर आमने-सामने है, पिछले कई सालों से विवाद चल रहा था. एक दिन पहले आरोपी युवक सखावत ने जान से मारने की धमकी दी थी वह मंगलवार को घर में से चाकू निकाल घर के बाहर बैठी महिला पर चाकू से हमला बोल दिया. परिवार वालों का आरोप है कि इसको लेकर पहले भी पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसका नतीजा है कि आज आरोपी ने चाकू से पुनः हमला कर दिया।
पुलिस कहना है कि फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आते ही मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page