ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। ऋषिकेश के थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत एक किशोर का शव नीलकंठ मोटर मार्ग स्थित घट्टूगाड के समीप कालीकुंड में बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने शव की पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया।
थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि छानबीन के बाद पता चला कि पंचकुला चंडीगढ़ निवासी किशोर अरविंद उर्फ गोलू (13) अपने परिजनों के साथ नीलकंठ धाम में जलाभिषेक के लिए आया था।
बीते मंगलवार को वह नीलकंठ मंदिर में अपने परिजनों से बिछड़ गया था। कालीकुंड के समीप किशोर का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। प्रथम दृष्टया किशोर की मौत कालीकुंड में डूबने से हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page