ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने झाड़ फूंक के नाम पर युवती से दुष्कर्म और हजारों की नगदी हड़पने के मामले में केस दर्ज किया है।
रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें बताया था उसकी बेटी की तबीयत काफी खराब रहती थी। वह रात को सोते समय डर जाती थी और चिल्लाने लगती थी। महिला अपनी बेटी को जनवरी 2025 में कलियर जियारत के लिए ले गई थी। यहां पर उसे सुशीला नाम की महिला मिली। जिसने बताया कि भारूवाला लक्सर निवासी समर सिंह झाड़ फूंक का काम करता है।

वह उसकी बेटी को ठीक कर देगा। इसके बाद वह बेटी को समर सिंह के घर पर ले गई। आरोप है कि 15 फरवरी 2025 को समर सिंह उसके घर आया। उसने दस हजार रुपये नगद लिए। आठ हजार रुपये का पूजा का सामान लाकर दे दिया।

आरोपी ने एकांत में पूजा की बात कहते हुए उसकी बेटी को रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती को धमकी देकर डरा दिया कि यदि किसी को बात बताई तो जिन्न फिर से आ जाएगा।

जब मां ने उसे विश्वास में लेकर पूछा तो उसने पूरी बात बता दी। प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में समर सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page