ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिला पुलिस ने मोटर साईकिल चोर गिरोह का फिर भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चोरी की दो मोटर साइकिलों के साथ तीन बाइक चोर गिरफ्तार किए हैं।
पुलिस के मुताबिक थाना हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत विगत दिनों रात्रि में राजपुरा क्षेत्र से एक साथ दो मोटर साइकिल चोरी की घटनाए घटित हुई थी। इस संबंध में थाना हल्द्वानी पर अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही की गई। अरविन्द कुमार पुत्र मदन लाल निवासी राजेन्द्र नगर गली नंबर एक हल्द्वानी की मोटर साइकिल यूके 04एफ 8187 स्प्लैण्डर प्लस घर के बाहर राजपुरा से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी थी । इसके अलावा 14 मई को मनोज नाथ पुत्र जगदीश नाथ निवासी राजेन्द्रनगर राजपुरा हल्द्वानी की मोटर साइकिल यूए 04 डी 7125 हीरो होण्डा स्प्लैण्डर घर के बाहर राजपुरा से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी थी ।
घटना के क्रमशः एफआईआर धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।चोरी की घटनाओं का वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस द्वारा संज्ञान लेते तत्कात खुलासे हेतु एसपी सिटी को निर्देशित किया गया।
प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी उमेश मलिक के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं के खुलासे व बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया ।
गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस–पास सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए व पतारसी – सुरागरसी करते हुए मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं में लिप्त 03 अभियुक्तों को 14/05/2024 को इज्जतनगर बलेरी उ0प्र0 से चोरी की गयी मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में बताया कि हम लोग मोटर साइकिलें चोरी करके उनके पार्ट्स को औने – पौने दामों में बेच देते हैं। अभियुक्तों के पास से घटना में चोरी एक मोटर साइकिल के पार्ट्स तथा दूसरी मोटर साइकिल बरामद हुई । पूछताछ में प्रकाश में आया कि उक्त गिरोह का सरगना ओम अपने साथियों के साथ मिलकर हल्द्वानी क्षेत्र से मोटर साईकिलें चुराकर ले जाते हैं एवं गिरोह का सदस्य गौरव मोटर साईकिलों को काटने का काम करता है और उनके पार्ट्स को अभियुक्तगण अलग –अलग जगहों पर अलग अलग दामों पर बेच देते हैं।
चोरी की घटना से मिली एक मोटर साईकिल को गिरोह द्वारा पूरी तहर काटकर बेच दिया था उसके कुछ पार्ट्स बचे हुए थे जिसमें से मोटर साईकिल के नम्बर प्लेट का आधा टुकड़ा पुलिस को बरामद हुआ था, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त मोटर की पहचान की गई। अभियुक्तगणों का साथी ओम फरार चल रहा है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने अभिषेक ठाकुर पुत्र जसवंत सिंह चौहान निवासी इज्जतनगर भाष्कर हास्पिटल के सामने मठ लक्ष्मीनगर बरेली उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष, गौरव पुत्र नन्हे लाल निवासी भोजीपुरा पीपल साना चौधरी थाना भोजीपुरा जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष व ईशान गौतम पुत्र सतीश कुमार गौतम निवासी टल्लू फार्म गली डिस्ट्रिल को ऑपरेटिव बैंक के पास यमनोत्री इन्क्लेव गली न0 01 थाना जोगीवाला देहरादून हाल पता सी0/ओ0 पी0पी0 सिंह सुरेश शर्मा नगर हाउस नं0 4 इज्जतनगर बरेली उ0प्र0 उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। इनके पास से मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस जिसका नं0 यूए 04डी 7125, यूके 04 एफ 8187 के कटे हुए पार्ट्स व हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के टुकडे बरामद किए। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी राजपुरा, उपनिरीक्षक विजय पाल चौकी भोटिया पडाव,
कांस्टेबल सुरेश देवडी चौकी राजपुरा, कोतवाली हल्द्वानी
कांस्टेबल जगत सिंह चौकी राजपुरा,
इसरार नवी सीसीटीवी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page