ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून के विकासनगर के सीमांत त्यूणी तहसील से जुड़े रायगी गांव के पास एक आल्टो कर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह हुआ।

मृतकों में देवघार खत के मेघाटू निवासी 30 वर्षीय अनीता देवी और उसका तीन वर्षीय पुत्र सोरांश व मुंधोल निवासी सूरतराम (62) शामिल है।
इसके अलावा हादसे में गंभीर घायल मनीश नौटियाल निवासी डगोली-बंगाण तहसील मोरी उत्तरकाशी, इतिका जोशी निवासी मुंधोल-त्यूणी व देवेंद्र बिजल्वाण निवासी चिल्हाड़ घायल तीनों को उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कार सवार लोग मेघाटू में विवाह समारोह से वापस त्यूणी लौट रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page