ख़बर शेयर करें -

देहरादून। महिला ने अवैध संबंधों को परवान चढ़ाने के लिए प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। प्रेमी महिला का रिश्ते का चचेरा देवर है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर दोनों हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी महिला दो बच्चों की मां है। 11 साल का बेटा और सात साल की बेटी है। मृतक पेशे से मोटर मैकेनिक का काम करता था।

मूलरूप से कमालपुर, छुटमलपुर निवासी प्रविंद उर्फ परविंद पुत्र विजेंद्र उम्र 38 वर्ष ने पटेलनगर क्षेत्र के पित्थूवाला में अपना मकान बनाया हुआ है। प्रविंद यहां परिवार के साथ रहता और मोटर मैकेनिक की दुकान चलाता था। सीओ सदर अभिनय चौधरी ने बताया कि सोमवार सुबह पटेलनगर थाना पुलिस को निजी अस्पताल से प्रविंद की मौत की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा भरने के लिए शव देखा तो गले पर निशान थे और कानों से खून निकल रहा था। पुलिस को हत्या किए जाने का शक हुआ। छुटमलपुर से मृतक के परिजनों को दून बुलाया गया। उनसे जानकारी ली गई तो तो पता लगा कि प्रविंद की पत्नी सरिता उम्र 33 वर्ष का चचेरे देवर अनुज उम्र 22 वर्ष से अवैध संबंध हैं। डेढ़ साल पहले इसे लेकर परिवार में विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई सुमित की तहरीर पर सरिता और चचेरे देवर अनुज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page