ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून के थाना रायवाला क्षेत्र के अंतर्गत हरिपुर कलां में गंगा नदी में बही दो नाबालिक बालिकाएं बह गई। दोनों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ ने अभियान शुरु कर दिया है। नदी में बह रहे भाई को बचाने के लिए दोनों बहन नदी में कूदी थी।

पुलिस के मुताबिक आज 16 सितंबर को सूचना मिली कि गीता कुटीर आश्रम के पास गंगा घाट पर सुबह करीब 11:30 बजे दो बालिकाएं नदी में डूब गई है।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा उप निरीक्षक पंकज खरोला के नेतृत्व में राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ये तीनों भाई बहन गंगा घाट पर नहाने गए थे, जहाँ छोटा भाई तेज बहाव में बहने लगा जिसे बहता देख दोनों बहनों ने गंगा में छलांग लगा दी। छोटे भाई को तो स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया परन्तु दोनों बहनें लापता हो गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page