ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा बागेश्वर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बागेश्वर मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राॅली के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस के मुताबिक आज डीसीआर अल्मोड़ा के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि बागेश्वर रोड पर सुंदरपुर के समीप ग्राम गधोली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है, जिसमें दो व्यक्ति सवार है।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से राहत एवं रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या यूके 02 सीए 0073 कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग में सुंदरपुर के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतकों की पहचान चत्ते राजी, उम्र 26 वर्ष, पुत्र गंगा राम, निवासी कैलाली, नेपाल व उमेश, उम्र 22 वर्ष, पुत्र रमेश, निवासी अजीतपुर, जनपद रामपुर के रूप में हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा विषम परिस्थितियों के बीच खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकालने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई तथा शवों को अग्रिम कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो लोगों की मौत, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा बागेश्वर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बागेश्वर मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राॅली के खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस के मुताबिक आज डीसीआर अल्मोड़ा के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि बागेश्वर रोड पर सुंदरपुर के समीप ग्राम गधोली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है, जिसमें दो व्यक्ति सवार है।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से राहत एवं रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या यूके 02 सीए 0073 कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग में सुंदरपुर के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतकों की पहचान चत्ते राजी, उम्र 26 वर्ष, पुत्र गंगा राम, निवासी कैलाली, नेपाल व उमेश, उम्र 22 वर्ष, पुत्र रमेश, निवासी अजीतपुर, जनपद रामपुर के रूप में हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा विषम परिस्थितियों के बीच खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकालने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई तथा शवों को अग्रिम कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page