ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भवाली- खैरना स्टेट हाइवे में शुक्रवार की रात टैक्टर कोसी नदी में गिर गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। शनिवार को हादसे की खबर मिलते ही राजस्व पुलिस की मदद सें युवक को सीएचसी गरमपानी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा गया ।
हल्द्वानी से द्वाराहाट की तरफ नया टैक्टर खरीदकर लेकर जा रहा धीरज सिंह नेगी (34) आनंद नेगी निवासी इड़ा, बाराखाम द्वाराहाट भुजान के पास पहुंचते ही टैक्टर अनियंत्रित होकर कोसी नदी में गिर गया। बताया गया है कि इस हादसे से पहले चालक सड़क में घंटो अचेत अवस्था में पड़ा रहा। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे धीरज की अंतिम बात परिजनों से होने पर उसने कहा वह अभी खैरना में हैं। शनिवार की सुबह हादसे की खबर मिलते राजस्व पुलिस मौके पर पहुंचकर धीरज को सीएचसी गरमपानी ले जाने डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजस्व पुलिस ने बताया घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई हैं। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page