ख़बर शेयर करें -

ऊधमसिंहनगर। केनरा बैंक की रुद्रपुर शाखा में एक कबाड़ी और एक बेरोजगार के चालू खातों से 33 करोड़ रुपये से अधिक की रकम के लेन-देन का मामला सामने आया है। बैंक ने दोनों खातों में हुए इस लेन-देन को संदिग्ध मानते हुए इन्हें सीज कर दिया है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों खाताधारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला साइबर ठगी का लग रहा है।

काशीपुर बाईपास स्थित केनरा बैंक की शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक योगेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि 13 सिंतबर को भूत बंगला निवासी मो. सईम पुत्र सलीम ने यूके जन सेवा केंद्र के नाम से चालू खाता खुलवाया। खाते में 12 से 17 अक्तूबर तक 3,977 बार में 4,42,56,542 रुपये का लेन-देन हुआ। 20 सितंबर को सीर गौटिया निवासी शारिक खान पुत्र ताहिर खान ने खुद को एस. खान ट्रेर्ड्स का प्रोपराइटर बताते हुए चालू खाता खुलवाया था। इसमें 24 और 25 अक्तूबर को 88,230 बार में 28,80,85,712 रुपये का लेन-देन हुआ। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपी ने खाता बनाकर 50 हजार में बेचने की बात कही है। पुलिस जांच में आरोपी सईम बेरोजगार जबकि शारिक कबाड़ी का काम करता है। रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि बैंक शाखा प्रबंधक की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page