ख़बर शेयर करें -

टिहरी। जनपद टिहरी के थाना नरेंद्र नगर क्षेत्रान्तर्गत प्लास्डा बायपास रोड पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को निकाला। हादसे में ट्रक सहायक परिचालक की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक आज 04 नवंबर 2024 प्रातः लगभग 03:00 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि एक ट्रक उत्तरकाशी से ऋषिकेश की ओर आते समय प्लास्डा बायपास रोड थाना नरेंद्रनगर के पास ब्रेक फेल होने के कारण खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें एक महिला दो बच्चे एवं दो व्यक्ति (मूल निवासी नेपाल) सवार थे।
सूचना पर पोस्ट ढालवाला से हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटना में एक महिला, 02 बच्चे और ड्राइवर जो ट्रक से कूद गए थे जिनको हल्की चोटे आई है जबकि सहायक परिचालक ट्रक के साथ ही खाई में गिर गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर उक्त सहायक परिचालक को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल नरेंद्रनगर लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page