ख़बर शेयर करें -

देहरादून। प्रदेशभर में अगले दो दिन वर्षा से राहत की संभावना है। दून समेत कुछ जनपदों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रह सकते हैं। 17 सितंबर से एक बार फिर प्रदेशभर में मानसून के सक्रिय होने और वर्षा की संभावना है। पिछले 24 घंटे में चम्पावत में 180 मिमी, काठगोदाम में 158 मिमी, नैनीताल में 146.7 मिमी व देहरादून के कुछ क्षेत्रों में 22.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

शनिवार को दून समेत पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हुई। हालांकि दोपहर के समय धूप भी खिली रही। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 29.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page