ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर आई महिला के साथ दो दरोगाओं ने छेड़छाड़ की। महिला की सीएम हेल्पलाइन और डीजीपी को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दरोगाओं के खिलाफ सोनप्रयाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। चौकी इंजार्च केदारनाथ और दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते साल मई में मध्य प्रदेश की एक महिला यात्री केदारनाथ दर्शन को आई थी। महिला के रहने की व्यवस्था के लिए महिला के किसी परिचित ने चौकी इंचार्ज केदारनाथ को मदद करने के लिए फोन किया। चौकी इंचार्ज ने केदारनाथ में तैनात दरोगा को महिला के रहने की उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी दी। दरोगा ने महिला को पुलिस कैंप में ठहराया। आरोप है कि दरोगाओं ने महिला के साथ छेड़खानी की। महिला ने लौटकर उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन और डीजीपी को शिकायत पहुंचाई। इधर, पुलिस के अनुसार महिला की ओर से जो नाम बताए गए वे कुछ अलग थे। जिससे जांच में समय लगा। बीते 28 जून को छेड़खानी मुकदमा दर्ज कर चौकी इंचार्ज मंजुल रावत और तत्कालीन दरोगा कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
इस बीच रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि अपराधी बाहर का हो या घर का पुलिस इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी। प्रथम दृष्टया महिला की शिकायत पर सोनप्रयाग कोतवाली में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी चौकी इंचार्ज और दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page