ख़बर शेयर करें -

देवप्रयाग। देवप्रयाग पौड़ी मोटर मार्ग पर पयाल गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बाह बाजार देवप्रयाग थाना प्रभारी संदीप चौहान अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां रेस्क्यू अभियान चलाया।

थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि देर शाम सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि देवप्रयाग से वापस लौटते समय ये दुर्घटना हुई है। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक मृतक का शव खाई से निकाल लिया गया है। जबकि दूसरे शव को बाहर निकालने का प्रयास अभी जारी है।

उन्होंने बताया कि घना जंगल और अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव में पुलिस कर्मियों के शवों को सड़क तक लाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेंद्र व जसपाल के रूप में हुई है। दूसरे शव को लाने का कार्य अभी चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page