ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के थाना लमगड़ा क्षेत्र अंतर्गत चौकी जैंती के पास रविवार को बक्सवाड़ गांव से जवाहरनेड़ी की ओर जा एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची थाना लमगड़ा की पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

दुर्घटना में पान सिंह बिष्ट (37)निवासी ग्राम बक्सवाड़ और मेहरबान सिंह करायत (57) निवासी ग्राम सुरचौरा की मौत हो गई। मेहरबान सिंह करायत की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। वहीं राहुल राय (19) निवासी ग्राम बक्सवाड़ गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मृतकों के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।हादसे के कारणों की जांच भी प्रारंभ कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page