ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों अपने परिवार के इकलौते थे।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के शांति विहार कॉलोनी निवासी योगेश चौधरी अपने फुफेरे भाई मोहित चौधरी निवासी आदर्श कॉलोनी घासमंडी के साथ बाइक पर हल्द्वानी गए थे। दोनों देर रात बाइक पर वापस आ रहे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस को गश्त के दौरान सिडकुल में पारले चौक के पास दोनों सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। योगेश में हाल में ही बी फार्मा किया था जबकि मोहित एक ग्लास स्टोर में मार्केटिंग का काम करता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page