ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ की तीर्थ यात्रा से लौटीं महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, हादसा बदरीनाथ हाईवे पर श्रीकोट गंगानाली में हुआ। महाराष्ट्र से महिला श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आया था। धाम में दर्शन करने के बाद सभी महिलाएं श्रीकोट के एक होटल मे रुकी हुईं थीं। मंगलवार रात को सभी महिलाएं होटल के बाहर बैठकर बातें कर रहीं थी।
कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि उसी दौरान श्रीनगर से श्रीकोट की ओर जा रहे पानी के टैंकर ने अनियंत्रित होकर पहले गाय के बछड़े पर टक्कर मारी और उसके बाद महिला यात्रियों को कुचलता हुआ दीवार तोड़कर आगे निकल गया।। दो महिला टैंकर के नीचे दब गई। जिन्हें जेसीबी की मदद से मुश्किल से बाहर निकाला गया।

इस घटना में एक महिला यात्री ललिता ताउरी (50) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अन्य चार घायल महिलाओं को बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया। यहां पर सरिता उर्फ गौरी (50) को भी चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन महिलाओं का इलाज चल रहा है। बेस अस्पताल के एमएस डॉ. अजय विक्रम ने बताया कि एक महिला का पैर फ्रैक्चर हुआ है जबकि दो को मामूली चोटें आई हैं। घायलों की स्तिथि खतरे से बाहर है।

मरने वाली महिलाओं में ललिता ताउरी (50) पत्नी हरीश ताउरी निवासी गोपालजिन, जिला अकोला महाराष्ट्र व सरिता उर्फ गौरी (50) पत्नी नरेश निवासी तिजकरा जिला अकोला महाराष्ट्र शामिल हैं।
इस हादसे में सारिका राजेश राठी (46) पत्नी राजेश राठी निवासी मोधा, तहसील दरैपुर, जिला अमरावती, महाराष्ट्र, संतोषी धनराज राठी (45) पत्नी धनराज बालकृष्ण राठी निवासी तालुका भोतमार, जिला भोतमार, महाराष्ट्र व मधुबाला राजेंद्र कुमार (54) पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी किथोरखैत, जिला अकोला, महाराष्ट्र घायल हुईं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page