ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को मणिमाई मंदिर के पास एक इको वैन सड़क किनारे खड़े लोडर वाहन से टकरा गई। हादसे में वैन में सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। सभी वैन सवार हरियाणा के रोहतक से आए थे। वे देहरादून में टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे।

 

पुलिस ने कार चालक को झपकी आने की वजह से हादसा होने का अंदेशा जताया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज रफ्तार इको वैन मणिमाई मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े लोडर वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन लोडर को घसीटते हुए डिवाइडर तक ले गई। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए।

हर्रावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड़ ने बताया कि उपचार के दौरान सीएचसी डोईवाला में भर्ती नरेश (42) निवासी रोहतक, कैलाश अस्पताल में भर्ती विनोद (40) निवासी रोहतक, कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती सोमपाल (54) निवासी रोहतक और एक अज्ञात की मौत हो गई। वहीं, घायल विपेंद्र सिंह निवासी हरियाणा, विक्की निवासी बदायूं और एक अज्ञात का इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page