ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। शेयर मार्केट की ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 30 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक साल से फरार था। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद स्थित बरसाना से दबोचा।

इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक, शिवलोक कॉलोनी रानीपुर निवासी गजेंद्र सिंह नेगी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि संजीत कुमार ने ट्रेडिंग में 12 फीसदी मुनाफे का लालच देकर करीब 30 लाख रुपये ठग लिए। इस बाबत कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया था। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने जाच की। दरोगा हाकम सिंह ने आरोपी आरोपी संजीत कुमार (50) निवासी हिसार हरियाणा को यूपी के बरसाना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि पीड़ित गजेंद्र सिंह नेगी हरिद्वार के एक होटल की कैंटीन चलाते हैं। आरोपी संजीत कुमार ने हरिद्वार जिले के कई होटल कारोबारियों के साथ ठगी की है।
आरोपी के खिलाफ कई शिकायत आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस कार्रवाई हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page