ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर डब्बू ने मण्डी समितियों की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रबन्ध निदेशक बीएस चलाल, महाप्रबन्धक (प्रशासन) निर्मला बिष्ट एवं महाप्रबन्धक (वित्त) जुबक मोहन सक्सेना उपस्थित थे।
बैठक में अध्यक्ष ने निर्देश दिये कि समस्त सचिव मण्डी समिति की आय को बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास करें, इस हेतु मण्डी समितियों में मण्डी समिति की आय को बढ़ाने के लिए क्या-क्या प्रयास किये जा सकते हुए उसकी रुपरेखा माॅडल बोर्ड मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उसका प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री के अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया जा सके। मण्डी समितियों में जहां कहीं भी कैन्टीनें काफी समय से खाली पड़ी हैं। उन्हें महिला समूहों को दिये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिये गये जिन व्यापारियों/ आढ़तियों द्वारा मण्डी समिति से लाईसेंस प्राप्त कर समिति प्रागंण के स्थान पर अन्य क्षेत्र में व्यापार किया जा रहा है एवं सही समय पर मण्डी शुल्क नहीं दिया जा रहा है, ऐसे लोगों का लाईसेंस निरस्त करने के निर्देश दिये गये। अध्यक्ष डाॅ अनिल कपूर द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि एक पखवाड़े में प्रबन्ध निदेशक के साथ मण्डियों का भ्रमण किया जायेगा, भ्रमण व निरीक्षण के दौरान मण्डी समितियों में कितनी भूमि रिक्त पढ़ी है, कितनी दुकानें/केन्टीनें / गोदाम विगत काफी समय से रिक्त पड़ी हुई हैं, एवं उनका आवंटन नहीं हो पा रहा है, का विश्लेषण विपणन बोर्ड मुख्यालय पर किये जाने का निर्देश दिया गया।
अध्यक्ष द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन मण्डी समितियों की आय में निरन्तर कमी दृष्टिगत पायी जाती है, उनके विरुद्ध अनुशानात्मक कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश देते हुए बैठक का समापन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page