ख़बर शेयर करें -
  • ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित, बता रहे थे झूठी लोकेशन

रुद्रपुर– ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी काशीपुर की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने थाना आईटीआई और 112 वाहन में तैनात पाच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। कल देर रात एसपी काशीपुर द्वारा औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान थाना आईटीआई में तैनात रात्रि अधिकारी (दरोगा) और सिपाही चालक,हमराह सहित 112 वाहन में तैनात दो कांस्टेबल ड्यूटी से नादरत मिले । लोकेशन पूछे जाने पर पुलिसकर्मी एक कमरे में बैठ कर झूठी लोकेशन दे रहे थे। जिसके बाद आज एसपी काशीपुर की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने पाचो पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page