ख़बर शेयर करें -
प्रतीकात्मक छायाचित्र

संपादक अजय अनेजा।

लोहाघाट-यहां 65 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत सामने आई है। नाबालिग दिव्यांग से दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया। बुजुर्ग पीड़िता का रिश्ते में ताऊ लगता था। नाबालिग की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है।

लोहाघाट के बाराकोट ब्लॉक के एक गांव में रिश्ते के ताऊ द्वारा नाबालिग दिव्यांग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। राजस्व पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। राजस्व पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया दर्ज।

65 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग इस घिनौनी हरकत से परिजनों में आक्रोश है। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि पीड़ित किशोरी की माँ की ओर से दुष्कर्म की तहरीर दी गई है। आरोपी अभी फरार है, जिसकी धरपकड़ के लिए टीम जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page