ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर बड़े निवेश घोटाले का मामला सामने आया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद किया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में विकास शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में परिचितों के माध्यम से उसे एक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी की जानकारी दी गई थी। निवेश कराने पर 6 से 11 प्रतिशत मासिक लाभ का लालच दिया। आरोप है कि दिनेश चौहान निवासी सोलानीपुरम, सावन कुमार निवासी सैनिक कॉलोनी और रोहित सिंघल निवासी सुभाष नगर ने कंपनी में जुड़े हुए थे। पीड़ित का आरोप है कि इस भरोसे पर उससे अलग-अलग किस्तों में करीब 28.50 लाख रुपये निवेश कराए गए लेकिन रकम वापस नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page