ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- उत्तराखंड के रुद्रपुर में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रपुर से नानकमत्ता जा रहे बाइक सवार दो युवकों की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक जीत भट्ट (17)और खेड़ा निवासी विकास (21) शाम को नानकमता जा रहे थे। इसी दौरान किच्छा में पुल भट्टा के पास एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से युवक डंपर की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से जीत पीएसी के जवान महेश का बेटा था। बताया जा रहा है कि दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page