ख़बर शेयर करें -

रुड़की- प्यार में जीने मरने की कसमें खा कर एक प्रेमी जोड़े ने रुड़की में आपस में अपने हाथ बांधकर गंग नहर में छलांग लगा दी।रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास मंगलवार को एक युवक और युवती ने आपस में हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगा दी जिसके बाद दोनों डूबने लगे।

दोनों को डूबता देख आसपास के लोगों की मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद गंगनहर में डूब रहे लोगों को जल पुलिस के द्वारा दोनों को बड़ी मुश्किल से गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है की युवती रुड़की के रहने वाली है।

बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। लेकिन दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page