ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड का मौसम नए साल में बारिश-बर्फबारी का तोहफा दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30-31 दिसंबर के साथ एक जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। उधर, 27 दिसंबर को दून समेत छह जिलों में शीत दिवस की स्थिति रहेगी।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार को घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी। हालांकि 29 दिसंबर तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। 30-31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके अलावा प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना है। इसका सीधा असर प्रदेश भर के तापमान में देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page