ख़बर शेयर करें -

Bageshwar News- कोतवाली लेटी गांव की एक महिला घास काटते समय असंतुलित होकर खाई में गिर गई। जिससे महिला के सिर पर गंभीर चोट लग गई। साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी। ग्रामीण महिला को खाई से निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेटी गांव निवासी बसंती देवी पत्नी सोबन सिंह शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया। जिस कारण वह संतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। पहाड़ी से खाई में गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गई। साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी। सूचना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को खाई से निकाला और 108 के माध्मय से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। एक लड़की सात की और एक लड़का तीन साल का है। जिला अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page