ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिला मुख्यालय के समीप काशीपुर रोड पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों गदरपुर से किसी काम से लौट रहे थे, तभी बागवाला गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, पुराना खेड़ा बस्ती निवासी 25 वर्षीय अजय पाल सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बुधवार सुबह उसकी 20 वर्षीय महिला मित्र रोली निवासी शांति कॉलोनी भदईपुरा उसके किराए के मकान पर आई थी। इसके बाद दोनों बाइक से गदरपुर गए थे। शाम को लौटते समय काशीपुर रोड पर बागवाला गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि युवती के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। आज गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page