ख़बर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। बारिश के बाद शनिवार को शहर में मौसम सामान्य रहा। सुबह और शाम की हल्की ठंड के बीच दिन में हल्की धूप से लोगों को राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकने वाली है। 27 से प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है।

शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि जनवरी का अंत बारिश और बर्फबारी के साथ होने की संभावना है। 27 जनवरी को प्रदेशभर में हल्की बारिश, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बौछारों के साथ बर्फबारी हो सकती है। इस बदलाव के बाद एक बार फिर पहाड़ों में बर्फ गिरेगी व ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से ऊंचाई वाले इलाकों हिमपात हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page