ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर के काफलीगैर के पासदेव गांव निवासी महिला की बिनसर के जंगल में खाई में गिरकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, महिला बांज का गट्ठर लेकर लौट रही, तभी गुलदार ने झपटा मार दिया था। पुलिस और वन विभाग जांच कर रहा है।

ग्राम प्रधान घनश्याम राणा ने बताया कि 45 साल की प्रेमा देवी पत्नी प्रेम राम गांव की ही विमला देवी के साथ बिनसर के जंगल में बांज (हरा चारा) लेने गई थी। लौटते समय गुलदार के हमले में प्रेमा देवी असंतुलि होकर 60 फिट नीचे खाई में गिर गई। वहां मौके पर उसकी मौत हो गई।

ग्राम प्रधान के अनुसार, गांव और आसपास के जंगलों में लगातार गुलदार दिख रहे हैं। इधर, थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि विमला देवी ने उन्हें बताया कि प्रेमा देवी आगे से चल रही थी, जबकि वह पीछे थी। गुलदार के हमले पर बचने की कोशिश में प्रेमा नीचे गिर गई। विमला ने ही ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। मृतका की तीन लड़कियां एवं एक लड़का है। पति मजदूरी करता है। डीएफओ प्रदीप कुमार धौलाखंड़ी ने कहा कि वन विभाग की टीम मौके पर भेजी है। फॉरेंसिंक जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही गुलदार के हमले की पुष्टि होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page