ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। दून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर रविवार रात करीब दस बजे पांच वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद वाहनों में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, ऋषिकेश से एक ट्रैक्टर ट्राली हरिद्वार की ओर जा रही थी। रायवाला क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर के पास पीछे से आती रोडवेज बस, ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। इसके बाद पीछे से आ रही एक कार और एक ट्राला भी इनसे आ भिड़े। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग संभलने का प्रयास कर ही रहे थे कि पीछे से आती एक और कार दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से आ टकराई। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहनों में आग आग लग गई। आग की लपटों में घिरे वाहनों से निकले धुएं का गुबार वातावरण में छा गया। हादसे की सूचना पर रायवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद हरिद्वार, ऋषिकेश व लालतप्पड़ से पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुट गई। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए तथा कई झुलस गए। हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। रात करीब सवा बारह बजे यातायात सुचारु हो पाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page