ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। हल्द्वानी मार्ग स्थित पांच सितारा होटल में बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की बहन ने हत्या का आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

हनुमान मंदिर लोधी रोड नई दिल्ली निवासी ज्योति शर्मा (40) दिल्ली में अमित निवासी ग्राम जौनपुर थाना फतेहपुर बेरी छतरपुर दिल्ली के साथ रेस्टोरेंट चलाती थीं। दोनों बिजनेस पार्टनर थे। मंगलवार देर शाम ज्योति और अमित दिल्ली से कैंची धाम जाने के लिए निकले।

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह तड़के तीन बजे दोनों रुद्रपुर के नैनीताल राेड स्थित पांच सितारा होटल में पहुंचे और कमरा लेकर आराम करने चले गए।
पंतनगर सीओ डीआर वर्मा के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे अमित होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा और बताया कि उसे तुरंत डॉक्टर की जरूरत है। उसके साथ आई महिला बेहोश हो गई है। यह सुनकर होटल कर्मचारी दहशत में आ गए। उन्होंने 108 पर फोन किया।

इसके बाद ज्योति को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ज्योति की बहन के पहुंचने का इंतजार कर रही है। आज बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इधर, पुलिस अमित से भी पूछताछ कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि मौत की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव मोर्चरी में रखवाया है। मामले में अमित से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page