ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास बावन डांट के पास रपटे में एक युवक बह गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक का शव बरामद कर लिया गया हघ।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक ललित पालीवाल पुत्र स्व रामदत्त पालीवाल मल्ला फतेहपुर उम्र 38 वर्ष आज बावन डाटञके रपटे में बह गया। इस सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, तहसीलदार सचिन कुमार समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में घटना स्थल से 400 मीटर दूर पुलिस और अग्निशमन के द्वारा ईसाईं नगर के पास शव बरामद किया जा चुका है। पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page