ख़बर शेयर करें -

 

नैनीताल। भवाली से कैंची धाम पैदल जा रहे एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय अनुराग बाजपेई पुत्र कृष्ण कुमार बाजपेई निवासी मोसमद्दी, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) सोमवार शाम करीब 7 बजे भवाली से कैंची धाम की ओर पैदल जा रहा था। निगलाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। रेस्क्यू के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखकर परिजनों को सूचना दे दी है। एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि शव मोर्चरी में रखा गया है। परिवार को सूचना दी गई है। मंगलवार को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page