ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम बीते आठ फरवरी को बनभूलपुरा मलिक के बगीचा नामक स्थान पर अतिक्रमण हटाने के लिए गई थी, इस दौरान पत्थरबाजी आगजनी तोड़फोड़ और दंगे में नगर निगम का भारी नुकसान हुआ। दर्जनों गाड़ियां जला दी गई। इन सब की वसूली इस पूरे दंगे के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से की जाएगी।
नुकसान की भरपाई दंगाइयों से वसूलने के आदेश के बाद नगर निगम ने आंकलन करते हुए अब्दुल मलिक को वसूली का नोटिस जारी किया है, जिसमें 2 करोड़ 44 लाख 52 हजार 500 रुपए का वसूली नोटिस जारी किया गया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि इस नुकसान की रकम की भरपाई बनभूलपुरा कांड के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page