ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बरेली रोड पर रविवार की रात हुए सड़क हादसे में हल्दूचौड़ निवासी व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई। हाईवे पर बने कट के सामने से गुजरने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत ही उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दीपक जोशी उम्र 40 वर्ष हल्दूचौड़ क्षेत्र में बिजली की दुकान चलाते थे। रविवार 13 जुलाई को देर शाम दुकान बंद कर रात लगभग 10 बजे वह मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहे थे, तभी हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने एसबीआई के सामने बने कट के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में तेज टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से दीपक जोशी बुरी तरहां घायल हो गए। स्थानीय लोग तुरंत एंबुलेंस द्वारा उन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले कर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दीपक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, दीपक की मौत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मच हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page