ख़बर शेयर करें -

देहरादून। दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और महिलाओं से छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने के आरोपी के खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।

एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि राहुल सेतिया निवासी आईवीएम टावर डालनवाला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी हथनीवाला में जमीन है, जिसका एग्रीमेंट किया गया है। आरोप है कि गौरव कपूर नामक व्यक्ति ने उनकी जमीन पर कब्जा करते हुए कुछ महिलाओं को बैठा दिया है। पीड़ित मौके पर जाते हैं तो महिलाओं से छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। गौरव कपूर जमीन खाली करने के लिए दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहा है। आरोप है कि हाल में साईं मंदिर के पास कुछ अज्ञात कार सवारों ने पीड़ित की कार का पीछा किया। अचानक उनकी कार के आगे आरोपियों ने अपनी कार लगाई और धमकी दी। पुलिस ने गौरव कपूर और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page