ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पहाड़ से पढ़ाई करने राजधानी देहरादून ग‌ए एक युवक की भयावह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मसूरी रोड स्थित शिखर फॉल के पास हुआ। जहां अनियंत्रित होकर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पिथौरागढ़ के रहने वाले एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना देर रात उस समय हुई जब कार शिखर फॉल के पैदल मार्ग के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा पलटी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कार खतरनाक स्थिति में फंसी हुई थी, जिससे बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार दो युवाओं भार्गव शर्मा और दिशा रावल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।लेकिन तीसरा युवक मोहित सिंह खड़ायत कार और चट्टान के बीच बुरी तरह फंसा हुआ था। हालात इतने गंभीर थे कि वाहन को हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। काफी देर की कोशिशों के बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

बताया जा रहा है कि मृतक मोहित सिंह खड़ायत मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के जाजरदेवल थाना क्षेत्र के सातशीलिंग गांव का रहने वाला था और देहरादून के जाखन इलाके में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसकी अचानक हुई मौत से जहां उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं उसके साथियों और परिचितों में भी गहरा शोक है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page