ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के वनभूलपूरा के गांधीनगर इलाके में रविवार देर रात दो पक्षों में भी विवाद के बाद पथराव हो गया। पथराव में दो लोग घायल हो गए। समुदाय विशेष के एक युवक के बच्चे को पीटने के बाद दो बवाल शुरू हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर स्थिति को नियंत्रित किया और बड़ी घटना को टाला। बवाल में शामिल चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पैरामिलिट्री फोर्स गांधीनगर में तैनात की गई है।

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात करीब दस बजे लाइन नंबर आठ निवासी एक युवक नशे में गांधीनगर इलाके में आया और सड़क पर घूम रहे एक बच्चे को थप्पड़ जड़ दिया। रोते हुए घर पहुंचे बच्चों ने परिजनों से युवक की शिकायत कर दी। इससे परिजन गुस्सा गए और उन्होंने मिलकर युवक को पीट दिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। दो समुदायों के बीच मारपीट होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईट और पत्थर मारने शुरू कर दिए।

पथराव के बाद यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिली तो एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी पहुंचे और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी भी मौके पर पहुंचे। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि पथराव में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page