ख़बर शेयर करें -

खटीमा। खटीमा की दूरस्थ गांव बग्गा 54 में रविवार रात बाघ ने एक बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। बग्गा चौवन निवासी शेर सिंह कन्याल (73) रविवार को अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गए हुए थे।
शाम को उनके घर न लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू हुई। तो जंगल में झाड़ियों के पास उनका शव बरामद हुआ। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page