ख़बर शेयर करें -

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में गुरुवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। प्रतापनगर क्षेत्र के उपली रमाेली पट्टी के सेरा-माेहल्या माेटर मार्ग पर सिरवाणी बैंड के पास खुशियाें की सवारी एंबुलेंस वाहन हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरा। इस दौरान वाहन चालक की माैत हाे गई।
जानकारी के अनुसार, खुशियाें की सवारी एंबुलेंस वाहन उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय से एक जच्चा बच्चा काे छाेड़ने घंडियालगांव गया था। जहां जच्चा बच्चा काे सुरक्षित घर छोड़ने के बाद वह वापस लाैट रहा था। तभी सिरवाणी बैंड के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। जिसमें सवार वाहन चालक अर्जुन सिंह राणा (32) पुत्र सतपाल सिंह राणा निवासी ग्राम बगियाल पट्टी धनारी उत्तरकाशी घायल हो गया।
सामाजिक कार्यकर्ता राेशन रांगड ने थाना पुलिस लंबगांव व 108 सेवा काे दुघर्टना की सूचना दी। इस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से निकलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाैंड पहुंचाया। जहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉ. हर्ष वर्मा ने बताया कि वाहन चालक के सिर पर गंभीर चाेट लगने पर अधिक खून बह गया था। मृतक के परिजनाें काे सूचना दे दी गई है। वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page