ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। अहमदाबाद गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
गंगोत्री धाम की ओर जाते हुए सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
वाहन में विशाल परादिया (16), वैष्णवी परादिया (20), ध्रूति परादिया (13), विशाल कुमार व्यास (39), नेहा बेन व्यास (37), नमय कुमार व्यास (10), उषा बेन रावल (62), गीता बेन व्यास (59), अनिल बेन आचार्य (52), मनोज कुमार आचार्य (57),अनिल व्यास (64), दक्ष व्यास (55), मीता जोशी (59),
दीपक कुमार जोशी (58), अवनी जोशी (54), वशिष्टा जोशी (23),
कमलेश देव (64),अरुणा बेन देव ( 61) तीर्थ यात्री सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page