ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। आईआईटी रुड़की के एक शोधार्थी का शव मंगलौर क्षेत्र के आसफ नगर झाल से बरामद हुआ है। मृतक मोहित कुमार(40) पुत्र जवाहर लाल आर्य मूल रूप से गेठिया नैनीताल के रहने वाले थे।

मोहित कुमार आईआईटी रुड़की में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में छठे सेमेस्टर के छात्र थे और कैंपस के हॉस्टल में रहते थे। बताया जा रहा है कि मोहित पिछले तीन दिनों से लापता थे, लेकिन इस संबंध में पुलिस को कोई औपचारिक सूचना या गुमशुदगी की तहरीर नहीं दी गई थी।

 

रविवार शाम जब राहगीरों ने आसफनगर झाल में एक शव देखा, तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की, जिसमें मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई।

सूचना पर पुलिस ने मृतक के हॉस्टल के कमरे की तलाशी ली, जहां से एक नोटबुक बरामद हुई है। इस नोटबुक में कुछ बातें लिखी गई हैं, जिसकी पुलिस ने जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page