ख़बर शेयर करें -

देहरादून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), को आज उस समय गिरफ्तार किया जब वह शिकायतकर्ता से मांगी गई तय 40,000 रुपये रिश्वत राशि की पहली किश्त के रूप में 15,000 रुपये स्वीकार कर रहा था ।

सीबीआई ने आरोपी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसके पेंडिंग बिलों के भुगतान व पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57,000 रुपये रिश्वत की मांग की, जो शिकायतकर्ता के बार बार अनुरोध करने पर 40,000 रुपये रिश्वत तय हुये।

सीबीआई ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के आस पास जाल बिछाया एवं आरोपी (लोक सेवक) को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि 15,000 रुपये स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया ।
आरोपी (लोक सेवक) के आवासीय परिसर की तलाशी ली जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत, देहरादून में कल पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page