ख़बर शेयर करें -

देहरादून। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कल रात्रि को कार्रवाई करते हुए जिला चंपावत के देवीधुरा थाने के इलाके में एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2 किलो 479 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी । बरामद चरस की कीमत करीब बारह लाख रुपए है। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने ससुराल में ही भांग की खेती कर पौधों से निकालकर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था। ANTF टीम ने राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू पुत्र किशन सिंह बोरा निवासी ग्राम सुरंग को डिग्री कॉलेज तिराहा रोड देवीधुरा के पास से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना पाटी जनपद चंपावत में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी अपने गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुका है। गिरफ्तारा पुलिस टीम में एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट के इंस्पेक्टर पावन स्वरूप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, जगबीर शरण, वीरेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, इसरार अहमद आदि शामिल रहे।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया ANTF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2023 में अब तक 27 किलो 412 ग्राम चरस बरामद कर 06 अभियुक्तियों, 7 किलो 915 ग्राम अफीम बरामद कर 04 अभियुक्तों तथा 1 किलो 391 ग्राम स्मैक बरामद कर पांच अभियुक्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page